Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 8 Oct 2022 5:06 pm IST


युद्ध सम्मान दिवस पर झूमे सैन्य परिवार


नैनिताल  ( हल्द्वानी ) : कुमाऊं रेजीमेंट और 5-मैकेनाइज बटालियन के जवानों के साथ पूर्व सैनिकों ने शुक्रवार को युद्ध सम्मान दिवस धूमधाम से मनाया। वर्ष 1965 में हुए भारत-पाकिस्तान के युद्ध में शामिल हुए पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने शहीद जवानों को याद करते हुए 5-मैकेनाइज बटालियन के इतिहास पर प्रकाश डाला।भारतीय सेना सात अक्तूबर को ओपी हिल युद्ध सम्मान दिवस के रूप में मनाती है। शुक्रवार को पनचक्की चौराहा स्थित एक बरातघर में पूर्व सैनिक लीग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिक और उनके परिवार के सदस्य देशभक्ति गीतों पर जमकर थिरके। कार्यक्रम में भारत-पाकिस्तान के साथ युद्ध में शामिल पूर्व सैनिकों को भी आमंत्रित किया गया था। इनमें सूबेदार जय सिंह, हवलदार एचएस तिवारी, कैप्टन राजेंद्र सिंह, इंद्र सिंह बोरा और विक्रम सिंह सपरिवार पहुंचे।