Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 14 Aug 2021 5:40 pm IST


पोलैंड में चल रहे विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में भारत को मिला गोल्ड


भारतीय अंडर - 18 महिला तीरंदाजों ने पोलैंड में चल रहे विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में शनिवार को इतिहास रच दिया। महिलाओं की कंपाउंड टीम परनीत कौर, प्रिया गुर्जर, सेंथिल कुमार रिधु वर्षिनी ने गोल्ड मैडल जीता। उन्होंने फाइनल में टर्की को 228-216 से हराया। इससे पहले रिकर्व कैडेट वर्ग में विशाल, अमित और विक्की राहुल ने स्पेन को 5-1 से हराया। अब उनकी स्वर्ण के लिए फ्रांस से टक्कर होगी।