Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 26 Sep 2021 9:30 am IST

जन-समस्या

स्लाटर हाउस बनने की खबर से लोगों में गुस्सा;


बागेश्वर: प्रशासन और नगर पालिका पुराने आरटीओ कार्यालय के पास स्लाटर हाउस का निर्माण करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए  पुराने आरटीओ कार्यालय के पास भूमि का निरीक्षण किया। लेकिन खबर की भनक लगते ही  क्षेत्रीय जनता भड़क उठी है। वहीं, कांग्रेस ने विरोध करते हुए ग्रामीणों का साथ देते हुए आंदोलन का ऐलान किया है। उस स्थान के समीप एक ओर गुरजाणी और दूसरी ओर पापड़ा गैर गधेरा है। जिसका पानी ग्रामीण पीने के साथ ही अन्य में उपयोग करते हैं। साथ ही इसके आसपास क्रिया घर और कई मंदिर हैं। मंदिरों में आए दिन पूजा पाठ होती है। यदि यहां पर स्लाटर हाउस बना तो इससे धार्मिक भावनाएं भी आहत होंगी।