Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 3 Jan 2023 4:57 pm IST


पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर स्थानीय लोगों ने किया चक्का जाम , अलकनंदा झूला पुल खोलने की मांग


टिहरी : देवप्रयाग नगर स्थित अलकनंदा झूला पुल को खुलवाने को लेकर स्थानीय लोगों ने पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर करीब दो घण्टे चक्का जाम किया।  आक्रोशित लोगो ने दीनदयाल पार्क से रामकुंड दोराहे तक प्रशासन, लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए करीब तीन किमी तक ढोल नंगाड़ों के साथ जुलूस भी निकाला।मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल की अगुवाई में नगर व क्षेत्र वासियों ने बीते 3 दिसम्बर को लोनिवि की ओर से बंद किये गए अलकनंदा झूला पुल को तत्काल खोलने की मांग की। पालिकाध्यक्ष कोटियाल ने कहा झूला पुल बन्द किये जाने से बाह बाजार क्षेत्र वासियों को रोजमर्रा की चीजों, चिकित्सा, बच्चों की पढ़ाई, रोजगार की विकट समस्या बन गयी है। दोनों क्षेत्रों के विधायकों की ओर से जनता की यहां लगातार अनदेखी की जा रही है। महिलाओं ने राजमार्ग व श्मशान घाट होकर छात्र-छात्राओं के जाने पर रोष जताया।