Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 9 Nov 2022 10:00 am IST

नेशनल

पश्चिम विक्षोभ का दिखेगा असर, कई राज्यों में होगी हल्की बारिश...


पश्चिम विक्षोभ के असर से देश के कई राज्यों में आज कल में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है। 

इधर, पश्चिमी भारत समेत देश के अनेक हिस्सों में बादल छाने से गर्मी और उमस का दौर जारी है। ठंड के दिनों में भी गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड में आज और कल हल्की बारिश की संभावना है। 

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल समेत पहाड़ी इलाकों में बर्फ पड़ने की संभावना है। बर्फबारी और हल्की वर्षा से ठंड बढ़ने का अनुमान है। पहाड़ों से बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों में बहेंगी। आईएमडी के मुताबिक, 9 नवंबर को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी श्रीलंका तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह अगले 48 घंटों के दौरान तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों की ओर बढ़ेगा। तमिलनाडु-पुडुचेरी में भारी बारिश का अनुमान है। 

इधर, 9 और 10 नवंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर में बर्फबारी के कारण जिला पुंछ और शोपियां को जोड़ने वाला मुगल रोड चौथे दिन भी बंद रहा। गुलमर्ग, पहलगाम और लेह में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है।