Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 27 Oct 2021 2:09 pm IST


निरस्त होंगे कूड़ा उठान के लिए किराए पर लगने वाली 35 ट्रैक्टर ट्राली के टेंडर


नगर निगम की तरफ से शहर का कूड़ा उठान के लिए किराए पर लगने वाली 35 ट्रैक्टर ट्राली का टेंडर निरस्त किया जाएगा। जांच समिति की रिपोर्ट के अनुसार टेंडर में शामिल सभी कंपनियों के दस्तावेजों में खामी है। समिति की रिपोर्ट नगर आयुक्त अभिषेक रूहेला ने मंगलवार को महापौर सुनील उनियाल गामा को भेज दी है। महापौर ने कहा कि उन्होंने रिपोर्ट अभी देखी नहीं है, लेकिन उन्हें पता बताया गया है कि कोई भी कंपनी शर्तें पूरी नहीं कर पा रही है। केवल एक कंपनी कुछ हद तक कामयाब हो पाई है। ऐसे में टेंडर निरस्त ही किए जाएंगे। अब दूसरे विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।