Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 14 Jan 2022 11:26 am IST


महिला हेल्पलाइन ने किया 850 शिकायतों का निस्तारण


बागेश्वर: महिला हेल्पलाइन ने जिले में गत वर्ष महिला हिंसा संबंधित 850 शिकायतों का निस्तारण किया। साथ ही महिलाओं को महिला हेल्पलाइन व अन्य कानूनी जानकारी दी गई। महिला हेल्पलाइन प्रभारी खष्टी बिष्ट ने बताया कि गत वर्ष महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा पति-पत्नी का झगड़ा 850 शिकायतें दर्ज हुई। इसमें से 160 शिकायतों को काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाया गया। 111 प्रकरणों में परिवार को बिखरने से बचाया गया। चार प्रकरणों में अभियोग पंजीकृत हुए। 15 प्रकरणों में न्यायालय से कार्रवाई हुई, जबकि एक प्रकरण का ऐच्छिक ब्यूरो में निस्तारण किया। पुलिस कार्रवाई नहीं चाहने के 29 मामले सुलह-समझौते से दूर हुए। जिले के थानों में बने महिला हैल्प डैस्क में वर्ष 2021 में महिलाओं से सम्बन्धित प्राप्त कुल- 293 शिकायतों, प्रकरणों तथा हैल्पलाईन 112/1090 में प्राप्त कुल- 397 शिकायतों का निस्तारण किया गया।