Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 17 Dec 2021 8:00 am IST

राजनीति

भाजपा और कांग्रेस से तंग है जनता- बसंत कुमार


बागेश्वर: आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा है कि भाजपा व कांग्रेस से जनता तंग आ चुकी है। इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। जनपद के गरुड़ व कांडा में आप नेता 18 दिसंबर को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का भव्य स्वागत किया जाएगा। कहा कि उनके आगमन को लेकर जनता में काफी उत्साह है। आप सत्ता में आते ही प्रत्येक महिला को एक हजार रुपया मासिक राशि दी जाएगी। उन्होंने प्रत्येक रैली में दस हजार से अधिक भीड़ जुटने का अनुमान बताया। कि आप प्रदेश की सभी सीटों में चुनाव लड़ रही है। जिस तरह से आम आदमी पार्टी को आम जनता का समर्थन मिल रहा है। लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। उससे साफ है कि प्रदेश में आगामी सरकार आप की ही बनेगी।