Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Oct 2021 1:59 pm IST


युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ किया दुराचार


टिहरी- आपत्तिजनक वीडियो बनाने के बाद युवक ने युवती को कर उसके साथ दुराचार किया। बाद में युवक ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। युवती की शिकायत पर कैंपटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
पीड़िता के अनुसार उसने आरोपी से कई बार वीडियो हटाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। बाद में उसने पीड़िता के परिचितों को यह वीडियो व्हाट्सएप से भेज दिया। इस पर पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। अपर पुलिस अधीक्षक राजन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।