Read in App


• Sat, 6 Mar 2021 9:20 am IST


भूसा डालने आये थे, गाय चुरा ले गए


देहरादून। कैंट कोतवाली पुलिस ने गाय चोरी में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली निरीक्षक विद्या भूषण नेगी ने बताया कि चार मार्च को नियजुद्दीन निवासी गंगा विहार कौलागढ़ ने तहरीर दी। बताया कि उनकी गाय चरने के लिए घर से निकली थी। लेकिन शाम तक नहीं लौटी। जांच में सामने आया कि नियाजुद्दीन के घर दानिश निवासी मुस्लिम बस्ती लोडर से भूसा डालने गया था। उसके साथ चालक नीरज पुंडीर निवासी ग्राम हरोल भी था। दोनों ने बताया कि चार मार्च को लौटते वक्त वह गाय को लोडर से ले गए। गाय गर्भवती थी। पुलिस ने गाय बरामद करने के साथ ही दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक कि अपनी डेरी भी है।