Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Jun 2022 3:45 pm IST


बच्चों की ग्रोथ के लिए बेस्ट हैं ये एक्टिविटी


बच्चों को खिलाने के कई तरीके हैं। पढ़ने के साथ बच्चे खेल-खेल में भी बहुत कुछ सीखते हैं लेकिन कई पेरेंट ऐसे होते हैं, जो बच्चों के खेलने को टाइम की खराबी मानते हैं। खेलना-कूदना बच्चों के विकास का अहम हिस्सा है। ऐसे में आपको बच्चों के लिए खेलने का टाइम टेबल भी जरूर बनाना चाहिए। जरूरी नहीं है कि बच्चों को बाहर घंटों तक खेलने के लिए छोड़ दिया जाए बल्कि आप बच्चों को कुछ और एक्टिविटी कराकर उनकी ग्रोथ में मदद कर सकते हैं-

बच्चों को घर पर कोई एक्टिविटी कराएं- ऐसा जरूरी नहीं है कि बच्चे को अगर डॉक्टर बनना है, तो आप बच्चों को शुरू से ही डॉक्टर या मेडिकल से जुड़ी हुई गेम्स या टॉयज लाकर दें, बल्कि बच्चों से दूसरी एक्टिविटी भी कराएं। जैसे, उन्हें पेंटिंग, पजल गेम्स और दूसरे टॉयज से खेलने दें।

पार्क में ले जाएं- बच्चों को पार्क में ले जाना भी बेहद जरूरी है, इससे उन्हें दूसरे बच्चों को जानने का मौका मिलेगा। बच्चों को शुरू से सोशल स्किल्स सिखाने का यह सबसे अच्छा तरीका है। बच्चों को पार्क में एक्टिविटी कराएं।

डांस, स्टोरीज सेशन- बच्चों को खेलने के साथ डांस मूव्स भी सिखाएं। इससे बच्चा एक्टिव रहेगा और उसकी एक्सरसाइज भी हो जाएगी। बच्चों को मोरल एजुकेशन से जुड़ी हुईं स्टोरीज भी सुनाएं।

रोल प्ले करें- बच्चों को रोल प्ले करना भी सिखाएं, इससे बच्चा स्कूल में एक्टिव रहेगा। रोल प्ले ले दौरान बच्चों को सही-गलत की पहचान करना सिखाएं। इससे बच्चा दुनिया और लोगों को बेहतर तरीके से समझ पाएगा।