Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 13 Apr 2023 2:01 pm IST

मनोरंजन

लंदन की सड़कों पर लिपलॉक करते नजर आये प्रियंका-निक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर


ग्लोबल आइकॉन बन देश का नाम दुनिया भर में रोशन कर रहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की गिनती मोस्ट लविंग कपल्स में होती हैं। ये जोड़ी हाल ही में अपनी प्यारी बेटी मालती मैरी के साथ भारत आई थी। इस दौरान दोनों ने मुंबई एनएमएसीसी इवेंट में शिरकत की थी।  इसके बाद कपल  वापस लंदन चला गया, जहां इन्होंने ईस्टर सेलिब्रेट किया। वहीं गत दिवस यानी बुधवार को प्रियंका और निक लंदन की सड़कों पर मस्ती करते हुए स्पॉट हुए।
दोनों इस दौरान रोमांटिक नजर आए और लंदन की सड़क पर ही लिप लॉक करने लगे, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि एक फैन क्लब ने प्रियंका की पति निक संग लंदन आउटिंग की फोटोज अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर की हैं। वायरल फोटोज में  प्रियंका चोपड़ा पिंक कलर की हुडी और मैचिंग पैंट पहने नजर आ रही हैं जबकि निक ब्लैक कलर के आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में निक और प्रियंका कार में बैठने से पहले एक दूसरे को लिप लॉक कर रहे हैं। प्रियंका निक की ये फोटो  फिलहाल इंटरनेट का तापमान बढ़ाये हुए है।