Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 6 Sep 2022 4:59 pm IST


बागेश्वर की दो सड़कें अभी भी बाधित


बागेश्वर : जिले की दो सड़कें अभी भी मलबा व भूस्खलन के कारण बंद हैं। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने विभागीय अधिकारियों से लेकर एसडीएम तक को शिकायत कर दी है, लेकिन सुनवाई आज तक नहीं हुई। सौंग-खलीधार व ज्ञानधुरा-डांगती मार्ग पर भूस्खलन व मबला आने से बंद है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बंद मार्ग को खोलने का कार्य चल रहा है। इधर जिला मुख्यालय में सोवार की देर शाम एक पेड़ सड़क के बीचों बीच आ गया। इससे यातायात प्रभावित हो गया। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने पेड़ को हटाया इसके बाद यातायात सुचारू हो पायाय।