Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 18 Nov 2022 5:43 pm IST


उत्तरकाशी से देहरादून के लिए प्ररस्थान हुई भारत जोड़ो यात्रा


उत्तरकाशी : देश की एकता और अखंडता के संदेश के साथ शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को उत्तरकाशी से देहरादून के लिए रवाना हुई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में रैली निकाली और भारत यात्रियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।बता दें कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक संचालित हो रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगोत्री धाम से मां गंगा का जल कलश यात्रा शुरू कर की। जो गंगा घाटी क्षेत्र के धराली, सुक्की, गंगनानी, भटवाड़ी, नेताला से होकर गुरुवार देर शाम को उत्तरकाशी पहुंची। जहां रात्री विश्राम करने के बाद शुक्रवार सुबह यात्रा के सदस्यों ने जलकलया यात्रा को लेकर देहरादून के लिए रवाना हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र विश्वनाथ चौक तक रैली निकाली और उत्तराखंड की भाजपा सरकार के अभी तक के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। इसके बाद गंगा जल कलश यात्रा पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में देहरादून के लिए रवाना हुई।