Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 7 Jan 2023 2:00 am IST

अपराध

असम: हथियार, गोला-बारूद के साथ 3 गिरफ्तार, एक व्यक्ति को लूटने की थी कोशिश


असम के कामरूप जिले में तीन लोगों को हथियारों और गोला-बारूद के साथ पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान फजल अली, बबली हुसैन और अनुवर हुसैन के रूप में हुई है। 

आरोपियों को पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि, सभी एक व्यक्ति से पैसे लूटने का प्रयास कर रहे थे।

फिलहाल,  पुलिस ने उनके कब्जे से एक 7.65 एमएम पिस्टल, आठ राउंड कारतूस और अन्य धारदार हथियार बरामद किया हैं।