Read in App


• Thu, 22 Apr 2021 12:47 pm IST


दिल्ली से लौटने वालों की संख्या में इजाफा


नैनीताल-दिल्ली में लॉकडाउन लगते ही यहां आने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। रोडवेज की बसों से दो दिन में दिल्ली से करीब 1530 यात्री कुमाऊं लौट चुके हैं। रोडवेज की दिल्ली से आने वाली अधिकतर बसें फुल आ रही हैं। एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि दिल्ली रूट में जो बसें भेजी जा रही हैं, वह यहां से लगभग खाली जा रही हैं। वहां से सभी बसें लगभग फुल होकर आ रही है। काफी प्रयास के बाद भी यात्री 50 प्रतिशत से अधिक बैठ रहे हैं।