Read in App


• Sat, 20 Feb 2021 1:02 pm IST


जाम से हलकान हुआ देहरादून शहर


देहरादून। राजधानी देहरादून में जाम लगना अब सामान्य बात हो गई है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। बाउजूद आए दिन लोग जाम में घंटो फंसे रहते हैं। शनिवार सुबह से शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम देखने को मिला। सबसे ज्यादा जाम बिंदाल पुल, पंचायती मंदिर तथा राजपुर रोड पर रहा। राजपुर रोड़ की वजह कांग्रेस द्वारा निकाली गई पदयात्रा रही। पदयात्रा में काफी भीड़ रही। इसके चलते कई जगहों पर जाम लगा रहा।      जाम की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानियां हुई।