Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 14 Dec 2021 1:37 pm IST


ग्रामीणों ने किया विधान सभा चुनाव का बहिष्कार


उत्तरकाशी: दो साल पहले आपदा से प्रभावित हुए मोरी ब्लॉक के आराकोट बंगाण क्षेत्र के कोठीगाड पट्टी के दो दर्जन गांव के ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने विधानसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। आपदा प्रभावित ग्राम पंचायतों में इसका प्रस्ताव पारित करने के बाद बगांण संघर्ष समिति ने यह फैसला लिया।बैठक में 22 गांव के स्याणों और नौ गांव के प्रधानों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का प्रस्ताव पारित किया। समिति के पदाधिकारियों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि आपदा से आराकोट, कोठी गाड क्षेत्र में कृषि, उद्यान, आवास कृषि भूमि और फसलों को काफी नुकसान होने के साथ ही जनहानि भी हुई थी। तब सरकार ने आपदा प्रभावितों से कई वादे किए। उन पर अभी तक अमल नहीं हो पाया है। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।