Read in App


• Sun, 27 Jun 2021 10:38 am IST


उत्तराखंड में BSP अकेले चुनाव लड़ेगी, AIMIM को समर्थन नहीं


BSP सुप्रीमो मायावती ने यूपी- उत्तराखंड में अकेले दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि, पंजाब में गठबंधन की गुंजाइश बरक़रार रहेगी। रविवार सुबह मायावती ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वहीँ, बसपा और AIMIM के गठबंधन का भी खंडन कर दिया। उन्होंने इस खबर को गलत, भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। साथ ही उन्होंने सतीश चंद्र मिश्र को BSP की मीडिया सेल का राष्ट्रीय को- ऑर्डिनेटर बनाने की जानकारी भी दी है।