Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 30 Apr 2023 3:00 am IST

नेशनल

भारतीय नौसेना प्रमुख ने चेताया, चीन-पाकिस्तान का गठजोड़ खतरनाक...


भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि, 2047 तक भारतीय नौसेना पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो जाएगी। 

उन्होंने चीन और पाकिस्तान की बढ़ती चुनौती पर भी नौसेना प्रमुख ने अपनी बात रखी और कहा कि, हिंद महासागर में चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। नौसेना प्रमुख ने ये भी कहा कि, हिंद महासागर में सर्विलांस बढ़ाया गया है। इसके अलावा नौसेना प्रमुख ने कहा कि चीन और पाकिस्तान के साझा हित हैं और जिन देशों के साझा हित होते हैं वो आर्थिक और सैन्य तौर पर सहयोग करते हैं। 

एडमिरल आर हरि कुमार ने आरोप लगाया कि, चीन, पाकिस्तान को मिलिट्री हार्डवेयर उपलब्ध करा रहा है और जहां तक हमारी जानकारी है, चीन अगले 10-15 सालों में पाकिस्तान को 50-प्लेटफॉर्म फोर्स बनाने की तैयारी कर रहा है। पाकिस्तानी नौसेना के लिए आठ नई सबमरीन का निर्माण, नई ब्रिगेड तैयार कर रहा है साथ ही यहां कई अन्य तरह के कंस्ट्रक्शन हो रहे हैं। पाकिस्तान तेजी से अपनी नौसेना का आधुनिकीकरण कर रहा है।