यूक्रेन में रूस के ओर से जारी सैन्य कार्रवाई का पिछले दिनों जापान ने विरोध किया था। जिसके बाद अब मास्को ने जापानी दूतावास के आठ कर्मचारियों को निष्कासित करने का मन बनाया है। रूसी विदेश मंत्रालय के ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि जापानी दूतावास के निष्कासित किए गए कर्मचारियों को 10 मई तक रूस छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बुधवार (27 अप्रैल) को मास्को स्थित जापानी दूतावास के प्रतिनिधि को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया था। जहां उन्हें सूचित किया गया कि यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई की शुरुआत से ही टोक्यो ने मास्को विरोधी रुख अपनाया है। जो कि खुले तौर पर लाभकारी सहयोग को नष्ट करते रूस के खिलाफ शत्रुतापूर्ण आचरण है। रूसी विदेश मंत्रालय ने बताया कि जापान के खिलाफ कार्रवाई पारस्परिकता के सिद्धांत पर आधारित है। पिछले दिनों जापान ने भी आठ रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया था। जिसके पलट अब रूस ने यह कार्रवाई की है।