DevBhoomi Insider Desk • Thu, 31 Mar 2022 1:53 pm IST
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने की हार के कारणों की समीक्षा
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक कर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल के हारने के कारणों की समीक्षा की। बैठक में हार के लिए भितरघात को बड़ा कारण बताया गया।बुधवार को स्वागत मंडप में आयोजित समीक्षा बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। समीक्षा बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपना पक्ष रखने, भाजपा प्रत्याशी के हार के कारणों की जानकारी मांगी। कार्यकर्ताओं ने कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं पर भितरघात करने, पार्टी के निर्देशों का पालन न करने के आरोप लगाए। इसके पश्चात उन्होंने टोली बैठक कर अलग-अलग कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों से व्यक्तिगत चर्चा की। बैठक में विधानसभा प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक, चुनाव प्रबंधन कमेटी के सदस्य, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्र के संयोजक एवं प्रभारी उपस्थित रहे।