Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 9 Mar 2023 4:36 pm IST


सीमावर्ती गांव के विकास के लिए अलग से रखा गया है बजट


उत्तरकाशी : दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केंद्रीय मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार ने कहा कि चिन्हित सीमावर्ती गांव के विकास हेतु केंद्रीय बजट में इस बार प्रावधान किया गया है। इससे सीमा से सटे गांवों का विकास होगा। सीमावर्ती गांव में सड़क मार्ग, बिजली, पानी एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर करने का कार्य किया जायेगा।होली के त्यौहार पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केंद्रीय मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार सीमांत गांव हर्षिल पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जो समस्या बताई गई है उन पर अमल किया जाएगा। चार धाम यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि आलवेदर सड़क परियोजना के बनने से तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। गंगोत्री धाम तक आलवेदर सड़क बनने से आने वाले समय में और अधिक पर्यटकों एवं तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। पीएम मोदी की सोच है कि भारत की सीमा से लगे राज्यों अरुणांचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड एवं हिमाचल के सीमावर्ती गांवों का विकास हो। सैनिकों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे सैनिक देश की रक्षा के लिए सजग प्रहरी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहें है। भारतीय जवान दीपावली एवं होली जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों पर भी अपने परिवार एवं घरों से दूर है और सीमाओं में 24 घंटे तैनात रहते हुए देश की रक्षा कर रहें है।