Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 27 Dec 2022 10:30 pm IST

मनोरंजन

खेसारी लाल का साथ मिलने से चमकने लगी है यामिनी सिंह की किस्मत, म्यूजिक वीडियो के बाद अब फिल्म में भी मारी एंट्री


भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के सितारे बुलंदी पर हैं। उनके हर गाने और फिल्म पर लोग जमकर प्यार लुटाते हैं। इन दिनों इनकी जोड़ी एक्ट्रेस यामिनी सिंह के साथ काफी जम रही है। दोनों कलाकार बैक टू बैक खूब गाने  रिलीज कर हैं जो ट्रेंडिंग लिस्ट में लगातार जमे हुए हैं और जमकर धमाल मचाते रहते हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही ये जोड़ी बड़े पर्दे पर भी नजर आने वाली है। ये भी माना जाता है कि जो एक्ट्रेस उनके साथ स्क्रीन शेयर करती है उसका करियर पीक पर पहुंच जाता है।
अब यामिनी सिंह को भी खेसारी लाल यादव का साथ मिल गया है। एक समय था जब यामिनी, खेसारी लाल को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थीं। वहीं आज वे उनके साथ बैक टू बैक म्यूजिक वीडियोज में काम कर रही हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थकती हैं।  खेसारी अब उनके लिए  ‘गॉडफादर’ बन गए हैं। बता दें कि यामिनी ने अपने करियर की शुरुआत में ही कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर लिया था। इसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ, अरविंद अकेला कल्लू, यश कुमार और विक्रांत सिंह राजपूत जैसे स्टार्स शामिल हैं लेकिन कुछ खास लाइमलाइट वो नहीं बटोर पाई थीं। वहीं अब खेसारी का साथ मिलते ही वह हर जगह छाने लगी हैं।