Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 19 Aug 2021 3:29 pm IST


सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए चलाया छापेमारी अभियान


नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए गुरुवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें पॉलिथिन का प्रयोग करने पर छह दुकानदारों से 5000 का राजस्व वसूला गया। सफाई निरीक्षक के  नेतृत्व में पालिका की टीम ने चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। अभियान से दुकानदारों और ठेली वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने यहां 6 लोगों का चालान काटा। जिनसे 5000 का राजस्व वसूला गया। पालिका अध्यक्ष बीना बिष्ट ने बताया कि पॉलीथिन उन्मूलन और सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री को रोकने के लिए पालिका की ओर से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जो आगे भी जारी रहेगा।