Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 6 Aug 2022 4:18 pm IST


भूस्खलन से ग्रामीणों के मकानों को खतरा


उत्तरकाशी : सरनौल गांव के नीचे से हो रहे भूस्खलन ने गांव के ग्रामीणों के मकानों को खतरा पैदा हो गया है। गांव के नीचे भूस्खलन सक्रिय होने से कई आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत माहौल बना हुआ है।नौगांव ब्लॉक के दूरस्थ सरनौल गांव के नीचे से भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन गांव के कुछ मकानों के नजदीक पहुंच गया है, जिससे गांव के उदय राणा, संजय राणा, परबीन राणा, तरबिन राणा, प्रताप राणा, हरदेव राणा, चैन सिंह चौहान, मोहन सिंह राणा, नत्था सिंह राणा, कारीलाल भागमल लाल आदि ग्रामीणों के आवासीय मकानों को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीण रात को घरों में सो नहीं पा रहे हैं तथा प्रशासन से अन्यत्र व्यवस्थित करने की मांग कर रहे हैं।