Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 22 Nov 2022 3:38 pm IST


मलबा आने से आधे घंटा बंद पड़ा गंगोत्री हाईवे


उत्तरकाशी : गंगोत्री हाईवे पर मंगलवार सुबह धरासू बैंड के पास भारी भूस्खलन हो गया। इस दौरान मलबा आने से हाईवे बंद हो गया। इसके बाद हाईवे पर आधे घंटे बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।जानकारी के अनुसार, 12 बजे के पास हाईवे पर भूस्खलन होने से मलबा आ गया। टीम ने तुरंत हाईवे से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। इसके बाद करीब आधे घंटे बाद वाहनों की आवाजाही शुरू की गई।