Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 27 Jan 2022 7:30 am IST


जानिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर की जगह किस सीट से लड़ेंगे चुनाव


देहरादून। कांग्रेस ने पहले घोषित प्रत्याशियों की सूची में बड़ा बदलाव किया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत लाल कुआं से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व विधायक रणजीत रावत सल्ट से, कालाढूंगी से महेश शर्मा और पूर्व सांसद महेंद्र पाल रामनगर से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार होंगे।

रामनगर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को टिकट देने का पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत विरोध कर रहे थे। पार्टी हाईकमान ने हस्तक्षेप कर यह निर्णय लिया है। पार्टी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक संशोधित सूची कुछ देर बाद जारी की जा रही है। प्रदेस कांग्रेस उपाध्यक्ष व वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने पार्टी के इस निर्णय की पुष्टि की है।