Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 6 Sep 2021 7:00 am IST


भगवान श्रीकृष्ण के छठी महोत्सव में झूमे श्रद्धालु


हरिद्वार। श्री बालाजी धाम सिद्धबली हनुमान, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर जगजीतपुर में भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची ने कहा कि सनातन धर्म की परंपराओं को सींचने वाले महाराज आलोक गिरि बधाई के पात्र हैं। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी सनातन संस्कृति को बचाने के लिए वे जोर-शोर से कार्य कर रहे हैं। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सिद्धबली हनुमान मंदिर में वर्ष भर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन महंत आलोक गिरी महाराज की प्रेरणा से होता रहता है। ऐसे में उनका पूरा समर्थन महाराज आलोक गिरी के साथ है। पूर्वांचल उत्थान संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने कहा कि महाराज आलोक गिरी के नेतृत्व में संस्था की कनखल इकाई का गठन किया गया था। इसके लिए में पूरी संस्था की ओर से महाराज का हार्दिक अभिनंदन करते हैं और संस्था की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी देते हैं। महंत आलोक गिरि ने कहा कि मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप का पूजन करने के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त क्षेत्रवासियों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ उन्होंने जन्माष्टमी में नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर मेयर अनिता शर्मा, अशोक, डा.संजय पालीवाल, सुमित भाटिया, संगम शर्मा के अलावा पूर्वांचल उत्थान संस्था के महासचिव सूर्य नारायण झा, कनखल इकाई अध्यक्ष काली प्रसाद साह, महासचिव विष्णु देव साह, मोतीराम, विनोद शाह, पंडित भोगेंद्र झा, आचार्य उद्धव मिश्रा, विनय मिश्रा, वीके त्रिपाठी, मनोज शुक्ला, केके तिवारी, अवधेश झा, पार्षद पीएस गिल, पार्षद विकास कुमार, दीपक पंडित, अनिल मिश्र, नागेंद्र राणा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।