Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 13 Nov 2021 5:58 pm IST

जन-समस्या

हाय काकड़ी झिलै मा नूण पिसो सिलै में...


डीडीहाट महोत्सव में देर रात तक विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोकगायिका माया उपाध्याय, जितेंद्र तोमक्याल, इंदर आर्या ने की प्रस्तुति में लोगों जमकर थिरके। इस दौरान नगर पालिका ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

डीडीहाट महोत्सव में कार्यक्रमों का शुभारंभ विधायक हरीश धामी ने किया। उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल डीडीहाट के विकास के लिए जो कार्य कर रही हैं, वह सराहनीय है। उन्होंने डीडीहाट जिले की मांग को समर्थन देते हुए सरकार से शीघ्र डीडीहाट जिले को अस्तित्व में लाने की मांग की। इस दौरान संस्कार कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों ने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।