Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 23 Aug 2021 12:40 pm IST


नशा मुक्ति केंद्र की खिड़की तोड़कर भागे युवक


देहरादून के बसंत विहार के एक नशा मुक्ति से 12 युवक फरार हो गए। देर रात इनमें चार अपने घर पहुंच गए हैं। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच कर रही है। एसओ वसंत विहार देवेंद्र चौहान ने बताया कि इंजीनियर एनक्लेव फेस दो में जीवन परिवर्तन नशा मुक्ति केंद्र में 16 लोग भर्ती थे। पुलिस ने इस केंद्र का भी हाल में निरीक्षण किया था। इस दौरान खामियां नहीं मिलीं थीं। पुलिस युवकों के भागने की वजह का पता कर रही है।