Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 21 Jul 2022 9:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

USA का दावा- यूक्रेन युद्ध में अब तक मारे गए 15 हजार रूसी सैनिक


रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। दोनों देशों के बीच जंग को लगभग 5 महीने हो गए हैं। ऐसे में इन दिनों देशों को काफी नुकसान भी हुआ है।

इस दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका यानी USA ने दावा किया है कि, यूक्रेन में अब तक युद्ध में लगभग 15 हजार रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। इसके अलावा रूस के 45 हजार सैनिक घायल भी हुए हैं।

आपको बता दें कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर मिसाइल से हमला किया था। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है।