Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 2 Oct 2022 5:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

चीन कर रहा ऑकस सुरक्षा साझेदारी की आलोचना, परमाणु अप्रसार संधि को भी बताया गौरजिम्मेदार


चीन ने 26 सितंबर से 30 सितंबर तक वियना में हुए अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी यानि आईएईए के आम सम्मेलन में प्रस्ताव पारित कराने की कोशिश की। 

ऑकस यानि ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका सुरक्षा साझेदारी की पिछले साल सितंबर में घोषणा की गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चीन ने तर्क दिया कि, यह पहल परमाणु अप्रसार संधि यानि एनपीटी के तहत उनकी जिम्मेदारियों का उल्लंघन है। 

चीन ने इस संबंध में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की भूमिका की भी आलोचना की।
भारत ने आईएईए की तकनीकी मूल्यांकन की सुदृढ़ता को पहचानते हुए इस मामले में एक वस्तुपरक दृष्टिकोण अपनाया। वियना में भारतीय मिशन ने इस संबंध में कई आईएईए सदस्य देशों के साथ मिलकर काम किया।