Read in App


• Tue, 22 Dec 2020 11:47 am IST


विधानसभा के बाहर युवा कांग्रेस का शक्तिप्रदर्शन, हरीश-प्रीतम हुए गिरफ्तार


देहरादून। युवा कांग्रेस के विधानसभा घेराव में कांग्रेस ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने रिस्पना पुल के समीप बैरिकेडिंग पर नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा। इसपर पुलिस ने मौके से कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, युकां के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर समेत 79 को गिरफ्तार कर लिया। सभी को पुलिस अपने वाहन में बैठाकर रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन ले गई। वहां से उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे युवा कांग्रेस (युकां) के बैनर तले एनएसयूआइ, महिला कांग्रेस, अनुसूचित जाति-जनजाति, सेवादल और पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारी व कायकर्त्‍ता बन्नू स्कूल के मैदान में एकत्र हुए। वहां युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कार्यकर्त्‍ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों ने युवाओं के साथ धोखा किया है।