Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 24 Apr 2023 1:30 am IST

मनोरंजन

लेडी लव मलाइका के साथ यूरोप ट्रिप पर हैं अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो


बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ यूरोप ट्रिप पर हैं और वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। वहां से ये कपल सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रहा है। अर्जुन कपूर ने हाल ही में ऑस्ट्रिया से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसे उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने क्लिक की हैं।
अर्जुन कपूर के फैंस उनकी तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले यूरोप ट्रिप से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें इंटरनेट पर साझा की थीं। आपको बता दें कि  अर्जुन ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पांच तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह टी-शर्ट के ऊपर हुडी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर ने इन फोटोज को क्लिक करने का क्रेडिट अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को दिया है।