Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 9 Apr 2023 2:00 am IST

राजनीति

केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा- ये पहली बार नहीं जब कांग्रेस ने किया न्यायपालिका का अपमान, पहले भी....


डिंडीगुल जिला के कांग्रेस अध्यक्ष मणिकंदन के जज की जीभ काटने के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने अब कांग्रेस पर वार किया है।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने किसी जज को धमकी दी है। वे इससे पहले भी ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि, इमरजेंसी से पहले भी कांग्रेस के लोगों ने न्यायपालिका पर हमला बोला था। वे अब भी ऐसा कर रहे हैं क्योंकि वे निराश हैं। हम संविधान में विश्वास करते हैं।

बता दें कि, मणिकंदन ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा था कि, जब हमारी सत्ता आएगी हम राहुल गांधी को जेल भेजने के लिए फैसला सुनाने वाले जज की जीभ काट देंगे। डिंडीगुल पुलिस ने बताया कि, इस मामले को लेकर मणिकंदन के खिलाफ आईपीसी 153-बी समेत तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसे लेकर जांच की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि, कांग्रेस की एससी/एसटी विंग तमिलनाडु के डिंडीगुल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता का विरोध कर रही थी। इस दौरान जिला प्रमुख मणिकंदन ने कहा कि, 23 मार्च को सूरत अदालत के जज ने हमारे नेता राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाई। सुनिए, जस्टिस एच वर्मा जब भी कांग्रेस सत्ता में आएगी तब हम आपकी जीभ काट देंगे।