Read in App


• Fri, 4 Jun 2021 5:58 pm IST


सरकार के खिलाफ व्यापारियों का हल्ला बोल


उधमसिंह नगर-कोरोना नियंत्रण के नाम पर बढ़ाए गए क‌र्फ्यू के खिलाफ व्यापारी लामबंद होने लगे हैं। गुरुवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी के नेतृत्व आक्रोशित व्यापारियों ने नगर निगम गेट पर धरना-प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से व्यापारियों का बुरा हाल है। इससे सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सरकार ढील दे।