Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 22 Sep 2022 7:30 am IST


आज करें ये अचूक उपाय, दरिद्रता का होगा नाश, घर में आएगी सुख-समृद्धि


आज 22 सितंबर गुरुवार है। गुरुवार को बृहस्पतिवार भी कहा जाता है। बृहस्पति एक महत्वपूर्ण ग्रह है। बृहस्पति को देवताओं का गुरु भी कहा जाता है। धर्मिक ग्रंथों में बृहस्पति देव की आराधना के कई तरीकों बताए गए हैं। जिन्हें करने से आपकी कुंडली का बृहस्पति मजबूत होता है और आपके सारे बिगड़े काम बनने लगते हैं। ।

धार्मिक मान्यता के मुताबिक गुरुवार को विष्णु भगवान का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान विष्णु को जगत का पालनहार भी कहा जाता है। विष्णु भगवान के आशीर्वाद से सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु की सच्चे मन से आराधना करने से भक्तों की किस्मत बदल जाती है।

हिंदू शास्त्रों में बृहस्पतिवार को धन और समृद्धि के लिए खासतौर पर माना जाता है। भगवान विष्णु की आराधना के लिए बृहस्पतिवार का दिन सर्वोत्तम माना गया है। मान्यता के मुताबिक गुरुवार को भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से मनुष्य का जीवन सुखों से भर जाता है। गुरुवार को लक्ष्मी-नारायण दोनों की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती है और पति-पत्नी के बीच कभी दूरियां नहीं आतीं। साथ ही धन में भी वृद्ध‍ि होती है।