Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 22 Feb 2022 8:00 am IST


पुलिस उपाधीक्षक ने की मैग्नेसाइट फैक्ट्री के कर्मियों के साथ बैठक


बागेश्वर: जिले में साइबर क्राइम को रोकने के लिए पुलिस उपाधीक्षक ने अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री के कर्मियों के साथ बैठक की। जिले की सबसे बड़ी औद्योगिक इकाई में कार्यरत कर्मियों को साइबर क्राइम की जानकारी दी। मैग्नेसाइट में आयोजित गोष्ठी में सीओ शिवराज सिंह राणा ने कर्मियों को कानूनी जानकारी के साथ साथ ऑनलाइन ठगी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि साइबर ठग लोगों को पहले अपने विश्वास में लेते हैं। बाद में ओटीपी आदि पूछकर उनके खातों से धनराशि उड़ा देते हैं। उनके झांसे में नहीं आने का सुझाव दिया। इस तरह के फोन आने पर पुलिस को बताने की अपील की।