Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 13 Jan 2022 2:00 pm IST


चण्डिका देवी के जयकारों से माहौल हुआ भक्तिमय


रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले की दशज्यूला क्षेत्र की आराध्य देवी चण्डिका की दिवारा यात्रा नगरासू क्षेत्र में पहुंची। यहां देवी ने घर-घर जाकर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान भक्तों ने भी चंडिका देवी फूल मालाओं एवं अक्षतों से जोरदार स्वागत किया। साथ ही परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। यात्रा में माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना है।  बीते 15 अक्टूबर से दशज्यूला क्षेत्र के महड़ गांव स्थित चंडिका मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ मां चंडिका की दिवारा यात्रा शुरू हुई थी। दिवारा यात्रा ने दशज्यूला कांडई एवं चमोली जिले के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर नगरासू पहुंची थी।  नगरासू गांव में पुजारी ने मां चंडिका की पूजा अर्चना के साथ भोग लगाया गया। जिसके बाद चंडिका के निशान यहां पर भक्तों को दर्शन देकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद नगरासू गांव में चंडिका देवी ने घर-घर जाकर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी।