Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 12 Sep 2021 9:33 am IST


दशहरा से दीपावली तक अयोध्या में रहेगी राम नाम की धूम, साढ़े सात लाख दीयों से जगमाएंगे घाट


इस बार दशहरा से दीपावली तक अयोध्या में राम नाम की धूम रहेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी इस बार के अयोध्या दीपोत्सव में बतौर खास मेहमान शामिल होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री डॉ.नीलकंठ तिवारी ने 'हिन्दुस्तान' से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार अयोध्या में सात लाख इक्वयान हजार दीपों की सजावट के निर्देश दिए हैं।

डा.तिवारी ने कहा कि इस बार के दीपोत्सव की थीम 'आत्म निर्भर उत्तर प्रदेश' रहेगी। दीपोत्सव के अवसर पर वहां छह दिन की हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के हस्त निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसे शिल्पोत्सव नाम दिया गया है। दीपोत्सव से पहले दशहरे के आसपास अयोध्या में विदेशी रामलीला मण्डलियों को भी आमंत्रित करने के प्रयास किये जा रहे हैं।