Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 17 Sep 2021 6:05 pm IST

ब्रेकिंग

पंतनगर से पिथौरागढ़ तक शूरु होगी हेली सेवा


पंतनगर से पिथौरागढ़ के बीच हेली सेवा सात अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है। इसके साथ ही केंद्र सरकार यहां हवाई सेवा शुरू करने के लिए भी तैयारी कर रही है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को पत्र भेजकर यह जानकारी दी है। कुछ समय पहले राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात की थी। इसमें उन्होंने देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई व हेली सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था।