Read in App


• Mon, 20 Nov 2023 4:18 pm IST


जाम से जूझ रहे काशीपुर के लोग


काशीपुर। गिरिताल रोड का कुछ हिस्सा गड्ढे में तब्दील हो चुका है। अब नगर निगम प्रशासन की ओर से इस सीसी सड़क को दोबारा बनाया जा रहा है। इस कारण चीमा चौराहा पर यातायात का दबाव बढ़ने से शहरवासियों को जाम से जूझना पड़ रहा है।पुरानी अनाज मंडी से गिरिताल की ओर जाने वाली सड़क लंबे समय से गड्ढों में तब्दील हो गई थी। अब नगर निगम प्रशासन वहां सीसी की सड़क बनवा रहा है। ऐसे में इस सड़क पर यातायात बंद कर दिया गया है। इस कारण इस सड़क का ट्रैफिक चीमा चौराहा पर जाने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।महाराणा प्रताप चौक पर आरओबी बनने के कारण इस सड़क पर करीब छह साल से यातायात बंद है। इससे भी चीमा चौराहे पर ट्रैफिक अधिक बढ़ गया है। अब गिरिताल सड़क बंद होने से हालात और बुरे हो गए हैं।खासकर चीमा चौराहे के रेलवे क्रॉसिंग से ट्रेन गुजरते समय कई बार गेट बंद किया जा रहा है। इसी कारण शनिवार को भी दिन में कई बार सरकारी अस्पताल तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।