Read in App


• Sun, 20 Jun 2021 6:57 pm IST


देवलथल में पंकज के निधन पर शोक


विधानसभा में प्रतिवेदक के पद पर तैनात देवलथल निवासी पंकज सिंह महर के निधन पर बारबीसी ग्रामीण उत्थान समिति ने शोक जताया है। समिति के सुरेंद्र सिंह बसेडा ने कहा कि पहाड़ के प्रति समर्पित पंकज के निधन से लोग स्तब्ध हैं। कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से समाज व पहाड़ की कुरीतियों को दूर करने का उन्होंने प्रयास किया जो हमेशा याद किया जाएगा। शोक सभा में नारायण दत्त पाण्डेय,महेंद्र सिंह सामंत,युवराज सिंह,भूपेन सिंह,प्रदीप बसेड़ा सहित कई लोगों ने शोक जताया है।