Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 19 Dec 2022 5:41 pm IST


1500 मीटर दौड़ में रॉबिन व सरस्वती प्रथम


रुद्रप्रयाग : छह दिवसीय जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के चौथे दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-21 बालिका वर्ग की विभिन्न खेल स्पर्धाओं में तीनों विकासखंड की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 गुणा रिले दौड़ में अगस्त्यमुनि ब्लॉक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-21 बैडमिंटन एकल वर्ग में जखोली की हर्षिल प्रथम रही। वहीं, अंडर-17 वर्ग की 1500 मीटर में जखोली की सरस्वती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। युवा कल्याण, खेल, शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में खेल मैदान में आयोजित खेल महाकुंभ के चौथे दिन अंडर-21 बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में अगस्त्यमुनि ब्लॉक की रॉबिन ने प्रथम, जखोली की किरन ने द्वितीय और ऊखीमठ की दिव्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, 3000 मीटर दौड़ में अगस्त्यमुनि की बबीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि लंबी कूद में अगस्त्यमुनि की प्राचीन और ऊंची कूद में जखोली की नैना ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी आयु वर्ग की बैडमिंटल युगल में ईशु व निधि की जोड़ी प्रथम रही। कबड्डी स्पर्धा में ऊखीमठ ब्लॉक प्रथम, अगस्त्यमुनि द्वितीय और जखोली तृतीय रहा।