Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 23 Feb 2022 3:24 pm IST


चार माह बाद भी गाइनोलोजिस्ट ने नहीं लिया चार्ज


नैनीताल। नैनीताल के बीडी पांडे महिला अस्पताल में चार माह बीतने के बाद भी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने कार्यभार नहीं संभाला। गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिला अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के दो पद हैं। डॉ. द्रोपदी गर्ब्याल और डॉ. मंजू रावत को तैनात किया गया है। पिछले वर्ष अक्तूबर में स्वास्थ्य विभाग ने बीडी पांडे महिला अस्पताल में तैनात डॉ. मंजू रावत का तबादला कर दिया था, तब डॉ. गर्ब्याल लंबे अवकाश पर थीं। ऐसे में अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को हल्द्वानी रेफर किया जा रहा था। मरीजों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए विभाग के आला अधिकारियों ने डॉ. मंजू रावत के स्थान पर हल्द्वानी स्थित महिला अस्पताल से स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ को नैनीताल स्थानांतरित किया, लेकिन आज तक उन्होंने कार्यभार नहीं संभाला। सीएमएस डॉ. वीके पुनेरा ने बताया कि डॉ. रावत का तबादला होने के बाद अब तक कोई नई नियुक्त नहीं हुई है। डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने 31 जनवरी को काम संभाल लिया है।