Read in App


• Mon, 18 Jan 2021 3:36 pm IST


फ्राइड पनीर फिंगर्स



1.       120 ग्राम - फिंगर शेप में कटे हुए पनीर

2.       10 ग्राम - अदरक का पेस्ट

3.       5 ग्राम- लहसुन का पेस्ट

4.       1 नींबू - दस ग्राम मैदा

5.       30 ग्राम - रोस्टेड बेसन

6.       2 ग्राम - कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

7.       10 ग्राम - गरम मसाला

8.       2 ग्राम अजवाइन

स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर साथ में कोटिंग के लिए ब्रेड क्रम्ब्स (ब्रेड का चूरा) और तलने के लिए तेल।

 

बनाने के विधि

कटे हुए पनीर को एक प्लेट में लें। अदरक-लहसुन के पेस्ट और नींबू के रस से पनीर की कोटिंग कर लें। 15 मिनट के लिए इसे फ्रिज में रखें। एक अलग बर्तन में मैदा, रोस्टेड बेसन, अजवाइन, कश्मीरी मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक लें। इन सबको मिलाते हुए पानी की मदद से गाढ़ा घोल तैयार करें। इस घोल में एक-एक करके पनीर फिंगर को डालें। फिर इसके ऊपर ब्रेड क्रम्ब्स लपेटें। 

कोटिंग के बाद पनीर को गर्म तेल में डालकर तलती जाएं। इसे गोल्डन ब्राउन होने तक तलना है। कड़ाही से निकालने के बाद पनीर फिंगर्स को टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि इससे एक्स्ट्रा तेल बाहर निकल जाए। तेल बाहर निकल जाने के बाद  फ्राइड पनीर फिंगर्स को प्लेट में सर्व करें ।