Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 28 Jul 2021 8:57 am IST


उत्तराखंड: 20 घंटे की माथापच्ची के बाद बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त


करीब 20 घंटे की माथापच्ची के बाद आखिरकार बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल में हड़ताल पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कर्मचारियों का पारा चढ़ गया था। काफी मान मनोव्वल के बाद कर्मचारियों का गुस्सा ठंडा पड़ा और वे हड़ताल समाप्त करने पर राजी हुए।
सरकार ने दोपहर में ही अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) के तहत तीनों निगमों में हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया था। सचिव ऊर्जा सौजन्या ने इसका आदेश जारी किया।