Read in App

Rajesh Sharma
• Thu, 29 Jul 2021 7:16 pm IST


सृष्टि के सर्वशक्तिमान देव हैं भगवान शिव-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी


हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव भगवान शिव सृष्टि के सर्वशक्तिमान देव हैं। जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनवांछित फल प्रदान करते हैं। निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि संपूर्ण श्रावण मास में भगवान शिव सृष्टि का ंसंचालन करते हैं।  इस दौरान श्रद्धालु भक्तों ने विधि विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना कर लोककल्याण व कोरोना महामारी समाप्त होने की प्रार्थना की।