Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 30 Jun 2022 11:00 pm IST


महाराष्ट्रः फडणवीस होंगे सीएम और एकनाथ शिंदे होंगे डिप्टी सीएम, देखें यहां संभावित मंत्रियों की लिस्ट


महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार जाने  बाद अब बीजेपी की अगुवाई में शिवसेना के बागी नेताओं के साथ मिलकर सरकार बनने जा रही है। अब इस राज्य में अगला सीएम भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस होंगे वहीं दूसरी ओर एकनाथ शिंदे राज्य के डिप्टी सीएम होंगे। इसके 6 कैबिनेट और 6 राज्यमंत्री बनाए जाएंगे। पहले चरण में केवल एकनाथ शिंदे शपथ लेंगे। इसके बाद से मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। तो आइए देखते हैं महाराष्ट्र के संभावित मंत्रियों की पूरी लिस्ट।

BJP की ओर से इन्हें बनाया जा सकता है मंत्री
बीजेपी की ओर से देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं दूसरी ओर उनके साथ बीजेपी कोटे से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकात दादा पाटील, वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार के साथ गिरीश महाजन, पूर्व मुंबई महाजन अध्यक्ष आशिष शेलार के अलावा प्रवीण दरेकर, बड़े पिछड़े नेता चंद्रशेखर बावनकुळे, विजयकुमार देशमुख, गणेश नाईक, राधाकृष्ण विखे पाटील, संभाजी पाटील निलंगेकर, संजय कुटे, रवींद्र चव्हाण, डॉ. अशोक उईके, सुरेश खाडे, जयकुमार रावल, अतुल सावे, देवयानी फरांदे, रणधीर सावरकर और माधुरी मिसाल को कैबिनेट मंत्री का पद मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर जयकुमार गोरे, प्रशांत ठाकूर, मदन येरावार, राहुल कुल और गोपीचंद पडळकर भी मंत्री बनाया जा सकता है।

एकनाथ गुट से सम्भावित मंत्रीयों की सूची 
एकनाथ शिंदे उप-मुख्यमंत्री के दौर पर शपथ लेंगे। इसके अलावा दीपक केसरकर, दादा भूसे, अब्दुल सत्तार, बच्चू काड़ू, संजय शिरदाट, संदीपन भूमरे, उदय सामंत, शंभुराज देसाई, गुलाब राव पाटिल,  राजेंद्र पाटिल औ प्रकाश अबिदकर को भी मंत्री का पद मिल सकता है।